उत्तराखंड से दुखद खबर: डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी बड़ी बात

Kashipur Dr. Indresh Sharma Varsha Sharma Suicide निजी चिकित्सालय में तैनात एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ खुदकुशी कर दी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kashipur Dr. Indresh Sharma Suicide: kashipur doctor indresh sharma suicide with his wife varsha sharma
Image: kashipur doctor indresh sharma suicide with his wife varsha sharma

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

kashipur doctor indresh sharma suicide with his wife

यहा निजी चिकित्सालय में तैनात एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ खुदकुशी कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब खबर को विस्तार से समझिए। काशीपुर में एक निजी अस्पताल है..श्री कृष्णा हॉस्पिटल। यहां तैनात थे डॉ. इंद्रेश शर्मा। उनके दो बच्चे हैं। वो अपनी पत्नी वर्षा शर्मा और बेटे के साथ रह रहे थे। वर्षा शर्मा कैंसर से पीड़ित थी और उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। खबर है कि कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते अपने बेटे को पढ़ने के लिए स्कूल भी नहीं भेजा था। आगे पढ़िए

उनकी एक बेटी भी है, जिसकी उन्होंने शादी कर दी है। आज सुबह डॉ. इंद्रेश शर्मा और उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले। घर में उनका बेटा पहले उठा, जब काफी देर तक उसके माता-पिता नहीं उठे तो उसने कमरे में जाकर देखा। कंमरे में पहुंचते ही बेटे के होश उड़ गए। माता पिता मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद बेटे ने पड़ोसियों को रोते हुए इस बात की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर सिरिंज और सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने अपनी स्वेच्छा से सुसाइड करने की बात लिखी है। साथ ही लिखा है कि किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। Kashipur Dr. Indresh Sharma Varsha Sharma Suicide के बाद काशईपुर में हड़कंप मचा हुआ है।