Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बीते साल रिटायर्ड आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। तब से रामविलास जेल में बंद है। अब ईडी ने भी उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ईडी ने 4 दिनों तक रामविलास से पूछताछ की। मंगलवार को उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। ईडी ने आईएएस रामविलास के खिलाफ 20 मई को मुकदमा दर्ज कर औपचारिक गिरफ्तारी की थी। न्यायालय के आदेश पर 26 मई को रामविलास को 4 दिन की हिरासत में लिया गया। हिरासत में ईडी के तीन अधिकारियों ने रामविलास यादव से पूछताछ की। उससे पत्नी के नाम संचालित ट्रस्ट की आय के बारे में जानकारी जुटाई गई। आगे पढ़िए
पूछताछ में रामविलास ईडी को फसल बिक्री का प्रमाण नहीं दे सके। रामविलास की उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर 8 संपत्तियां हैं। गांव में भी आलीशान मकान और खेती बाड़ी की जमीन है। 4 दिन तक चली पूछताछ में ईडी ने उससे उत्तर प्रदेश की संपत्तियों के संबंध में दस्तावेज मांगे हैं। जांच में पता चला है कि रामविलास यादव ने अपने गांव में 4 साल पहले आलीशान कोठी बनाई थी। उसकी गांव में 10 बीघा खेती की जमीन भी है। पूछताछ में रामविलास फसल बिक्री का प्रमाण नहीं दे सके। बता दें कि पूर्व आईएएस रामविलास को 23 जून 2022 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। ias ram vilas yadav ने 3 साल के कार्यकाल में आय से 2600 फीसदी से अधिक संपत्ति बनाई है।