भारी बारिश से उत्तराखंड में जगह जगह भूस्खलन, यमुनोत्री यात्रा रोकी गई..भारी बारिश का अलर्ट

ओजरी-डाबरकोट में हुआ जबरदस्त भूस्खलन, यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोका गया..आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
yamunotri ozri dabarkot landslide: uttarakhand yamunotri ozri dabarkot landslide
Image: uttarakhand yamunotri ozri dabarkot landslide

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में जबरदस्त बरसात हो रही है।बिन मौसम बरसात से लोगों का जीवन पूरी तरह खराब हो गया है।

yamunotri ozri dabarkot landslide

ओजरी-डाबरकोट के भूस्खलन जोन पर दोपहर के बाद बोल्डर एवं मलबा गिरने के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। वहीं इस पूरी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा को पालीगाड़ में भूस्खलन से जोन से करीब सात किमी पहले ही यात्रियों को रोक दिया। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि उत्तराखंड में तेज बारिश जारी है। वहीं ओजरी में भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसलिए यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोक दिया गया। दोनों ओर यात्रियों को उनके सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया। अब खबर आ रही है कि सड़क से मलबा हटाकर यात्रा शुरू कर दी गई है। आगे पढ़िए

केदारनाथ भी में बारिश होने पर 12.30 बजे बाद सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक दिया गया है। रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग से दोपहर 12.30 बजे के बाद यात्री केदारनाथ नहीं भेजे गए। उत्तराखंड में 2 जून तक के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी जारी की गई है। वहीं चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों से भी मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा के लिए आने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।