उत्तराखंड: यहां नदी में मिली एक महिला और एक पुरुष की टांग, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करवाया गया है। पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rampura two legs found : Woman and man leg found in Rampura Udham Singh Nagar
Image: Woman and man leg found in Rampura Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। उधम सिंह नगर के कैलाखेड़ा के गांव रम्पुरा में एक महिला और एक पुरुष की दो टांगे और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया।

Leg found in Rampura Udham Singh Nagar

इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करवाया गया है। पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव से बीते दिनों एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी। पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही थी और अब नदी में एक टांग दिखने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर दूसरी टांग और एक पंजा नदी में मिला। उसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस टीम मौके पर बुलाई गई है। शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामले की जांच के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।