Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के यूएस नगर में स्थित दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां पर दो दोस्तों ने मिलकर दूसरे दोस्त की हत्या कर दी है और उसके शव को गड्ढे में दफन कर दिया है। बता दें कि आरोपी दोस्त की निशानदेही पर शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरा दोस्त फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि तीनों दोस्त शराब के नशे में धुत थे और एक दूसरे से भिड़ गए जिसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर दूसरे दोस्त की हत्या कर दी और उसके शव को गड्ढे में दफना दिया। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने उसके शव को गड्ढे में दफनाया और फरार हो गए। बता दें कि मृतक युवक की गुमशुदगी की शिकायत दिनेशपुर थाने में दर्ज थी। दरअसल मृतक प्रेम के परिजनों ने 7 जून को तहरीर चौक पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके परिजनों ने बताया कि प्रेम 5 जून की शाम से गायब चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस की टीम को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। आगे पढ़िए
पुलिस ने उसके दोस्त जंग बहादुर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो जंग बहादुर ने अपना जुर्म कबूला। जंग बहादुर ने बताया कि वह प्रेम और उनका तीसरा दोस्त हर्ष तीनों केला खेड़ा में 5 जून को शराब पीने गए थे। नशे में प्रेम और उनके बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद जंग बहादुर और हर्ष ने मिलकर प्रेम की हत्या कर दी और जंग बहादुर के घर के बाहर गड्ढे में दफन कर दिया। जिसके बाद से आरोपी हर्ष उसका पूरा परिवार फरार चल रहा है और जंग बहादुर को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक प्रेम के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी हर्ष की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद से प्रेम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है।