Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खबर पिथौरागढ़ जिले से है।
यहां मुनस्यारी में बड़ा रोड हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बागेश्वर से एक परिवार के लोग वाहन में सवार होकर मुनस्यारी के होकरा जा रहे थे। होकरा से ठीक पहले जीप खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सामा के लोग पूजा के लिए जा रहे थे। कार सड़क पर कटाव होने के कारण ज्यादा किनारे ले लिया। इसी दौरान हादसा हो गया। कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े हैं.इस बारे में आगे जो भी जानकारी मिलती है, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।