अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
almora bolero accident news: Bolero fell into ditch in Almora two women died
Image: Bolero fell into ditch in Almora two women died

अल्मोड़ा: कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में सफर जोखिमभरा बना हुआ है।

Bolero fell into ditch in Almora

ताजा मामला अल्मोड़ा जिले का है। जहां भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर हुआ। जहां बोलेरो पिकअप यूके 04 सीए 4761अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर तीन लोगों को सड़क तक पहुंचाया। आगे पढ़िए

बाद में वाहन में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वाहन में सवार दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मृतकों में यशोदा देवी उम्र 65 पत्नी कुंदन सिंह व मोहनी देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी कृपाल सिंह शामिल हैं। जबकि चालक कुंवर सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र लाल सिंह गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल बघाण गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में 45 वर्षीय जोगा सिंह भी सवार था। गाड़ी के खाई में गिरते ही उसने छलांग लगा दी। इस तरह जोगा सिंह की जान बच गई। बता दें कि बीते दिन पिथौरागढ़ में भी एक बोलेरो हादसा हो गया था। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।