उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 10 पर्यटकों को लेकर जा रहा वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा

(Gopeshwar Vehicle Accident) यूपी के 10 पर्यटकों को लेकर जा रहा वाहन गोपेश्वर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, 200 मीटर नीचे खाई में गिरा
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Gopeshwar Accident: Tourist vehicle fell into a deep gorge in Chamoli Gopeshwar
Image: Tourist vehicle fell into a deep gorge in Chamoli Gopeshwar

चमोली: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Tourist vehicle fell into gorge in Gopeshwar

आए दिन किसी न किसी हादसे की खबर सामने आ रही है। ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग जैसे तमाम नियमों का उल्लंघन कर पहाड़ों पर वाहनों का संचालन हो रहा है, जिसकी कीमत बेकसूर यात्रियों को चुकानी पड़ रही है। हाल ही में पिथौरागढ़ हादसे में बागेश्वर के शामा और भनार 2 गांव के 10 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। अब चमोली जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। आगे पढ़िए

Tourist Vehicle Vehicle Accident Gopeshwar

गोपेश्वर मंडल मार्ग पर पर्यटकों का वाहन दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में 10 पर्यटक सवार थे। इनमें कुछ पर्यटकों को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ में घायलों का रेस्क्यू किया और उनको तत्काल रुप से अस्पताल भर्ती कराया। खुशकिस्मती से सभी सुरक्षित हैं। सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी पर्यटक यूपी के बताए जा रहे हैं।