Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तरकाशी के बाद बागेश्वर के कप कोट में वज्रपात की खबर आ रही है। जी हां आज ही सबसे पहले उत्तरकाशी में वज्रपात की खबर आई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हो गए। अब दूसरी खबर बागेश्वर से आ रही है। यहां वज्रपात से एक साथ 400 बकरियां मारी गई है। अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है कि आपदाओं का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि बागेश्वर में देर शाम गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। आगे पढ़िए
जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखुटॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। लोगों ने पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीमें झुनी के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया। घटनास्थल पर वज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। साफ है कि इससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है। विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर शीघ मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।