उत्तराखंड: सेही को मारने के लिए गुफा में गया युवक, वापस जिंदा नहीं लौट पाया

युवक सेही का शिकार करने की नीयत से गुफा में गया था, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौट सका।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bageshwar porcupine Cave: dead body found in porcupine cave in Bageshwar
Image: dead body found in porcupine cave in Bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड का बागेश्वर जिला। यहां गुफा के भीतर गए एक नेपाली युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

Bageshwar Boy Dead Body in Cave

पुलिस ने उसका शव महादेव गुफा से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल में गया था। वहां उसे एक सेही दिखाई दिया। उसका शिकार करने की नीयत से वो गुफा में घुसा, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौट सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे स्वजनों को सौंप दिया है। घटना रीमा क्षेत्र की है। यहां 22 वर्षीय भरत बुड़ा पुत्र बिरकी बुड़ा, निवासी बैलेख वार्ड नंबर तीन, नगर पालिका दुलू, नेपाल क्षेत्र में ही रहकर काम किया करता था।

Bageshwar porcupine Cave

बताया जा रहा है कि बीते दिन वो लकड़ी लेने के लिए जंगल में गया था। वहां उसे एक सेही दिखाई दिया। भरत के साथियों के अनुसार वह सेही को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ा था, लेकिन गुफा से बाहर नहीं निकल पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसका शव पौड़ीबैंड के समीप महादेव गुफा से रेस्क्यू किया। पुलिस का मानना है कि गुफा के अंदर आक्सीजन की कमी और दोनों पैर फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। नेपाली मजदूर बीते गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे गुफा के भीतर गया था। उसके साथियों ने उसका काफी इंतजार किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।