Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ का होकरा क्षेत्र...6 दिन पहले यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में नव विवाहित पति-पत्नी भी शामिल थे।
क्षेत्र के लोग इस गम से उबरे भी नहीं थे, कि मंगलवार को यहां एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आज सुबह एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कार दुर्घटना में जान गंवाने वालों में खुशाल सिंह उम्र 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष शामिल हैं। दोनों बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। आगे पढ़िए
बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस बड़े एक्सीडेंट के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया था, लेकिन लोग मान नहीं रहे। यहां लगातार वाहनों की आवाजाही हो रही है। यही लापरवाही हादसे का सबब भी बन रही है।