Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का ऊधमसिंहनगर जिला। यहां एसटीएफ से बचने की कोशिश में एक बदमाश अपनी जान गंवा बैठा। आरोपी बदमाश लंबे वक्त से फरार चल रहा था।
उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने एक मकान में दबिश दी तो बदमाश तीन मंजिले मकान से पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। इसी दौरान किस्मत दगा दे गई और पाइप टूट गया। जिससे बदमाश सीधे जमीन पर आ गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार का इनामी बदमाश यहां एक घर में छिपा हुआ है। आगे पढ़िए
सूचना मिलते ही एसटीएफ ने जाल बिछा दिया और आरोपी की धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दीं। एसटीएफ ने क्षेत्र में दबिश दी तो बदमाश बचने की तरकीबें भिड़ाने लगा। जब कुछ नहीं सूझा तो उसने तीन मंजिला मकान से नीचे उतरने की जुगत भिड़ाई और एक पाइप के भरोसे नीचे उतरने लगा। इसी दौरान पाइप टूट गया और बदमाश नीचे आ गिरा। हादसे में बदमाश की मौत हो गई। राज्य भर में पुलिस और एसटीएफ की टीमें इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।