Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: तबाही की ये तस्वीर देहरादून के विकासनगर की है। जहां मंगलवार को भारी बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया।
घटना के वक्त मकान में रहने वाले लोग चैन की नींद सो रहे थे। तभी तेज धमाके जैसी आवाज आई और मकान सैलाब में समाने लगा। मकान गिरता देख वहां चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। घटना गांव कुंजा ग्रांट की है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गांव में रहने वाला अकबर पुत्र असगर अपनी पत्नी आस्मीन और 10 साल के बेटे के साथ घर के भीतर सो रहा था। तभी गांव के बीच से होकर जाने वाली आसन नदी के पास एक बरसाती नाले के बहाव का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया। आगेै पढ़िए
चंद मिनटों में सैलाब ने अकबर के घर को तहस-नहस कर दिया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही सभी सदस्य घर के बाहर आ गए थे। बताया जा रहा है कि गांव के कई घरों में पानी भर गया है। दो कच्चे मकान भी गिर गए हैं, दो अन्य घरों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते कई सड़कें भी बंद हैं। जौनसार बावर और पछवादून के छह मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 6 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।