उत्तराखंड: आसमान से गिरी बिजली, बकरियां चराने गए युवक की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Utarakhand thunderstorm boy death : Boy dies due to thunderstorm in Bageshwar
Image: Boy dies due to thunderstorm in Bageshwar

बागेश्वर: पहाड़ों में बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

Boy dies due to thunderstorm in Bageshwar

मौसम विभाग द्वारा हर दिन अलग अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस बीच कहीं से भूस्खलन, कहीं से बिजली गिरने और कहीं से नदियों का जलस्तर बढ़ने की खबरें आ रही हैं। हमारी आपसे अपील है कि बारिश के दौरान कहीं बाहर जाने से परहेज करें। अब बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने रही है। यहां आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बागेश्वर के कपकोट तहसील के लीति गांव के रहने वाला रमेश सिंह बकरियां चराने के लिए जंगल गया हुआ था। घटना बीते दिन की बताई जा रही है। इस दौरान आसमान से बिजली गिरी और रमेश सिंह को अपने आगोश में ले लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आसमानी बिजली गिरने से मौत की बात सामने आई है।