हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि अन्य लोग लापता हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: rishikesh badrinath highway max hadsa three people death
ऋषिकेश: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते सफर जोखिमभरा बना हुआ है। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। बीती रात एक ऐसा ही सड़क हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देखने को मिला।
Rishikesh badrinath highway max hadsa
यहां एक मैक्स लुढ़कते हुए गंगा नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग लापता हैं, उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना आज सुबह तड़के 3 बजे घटी। मैक्स में सवार लोग केदारनाथ के दर्शन करके सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहे थे। जैसे ही मैक्स वाहन मुनीकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचा, मालाकुंठी के पास बड़े-बड़े पत्थर वाहन के ऊपर गिरने लगे। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि ड्राइवर कुछ समझ नहीं पाया और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
जिसके बाद बेकाबू वाहन सड़क से नीचे लुढ़कते हुए गंगा नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंची और भारी बारिश के बीच खाई में उतर कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कुछ यात्री झाड़ियों में फंसे थे। उन्हें वहां से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बचाव टीम ने पांच घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है। यात्रियों ने बताया कि वह सभी अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। पहाड़ पर पत्थर गिरने के कारण वाहन बेकाबू हो गया था। हादसे में घायल लोगों में विजेंद्र उम्र 46 वर्ष निवासी बदरपुर, दिल्ली, आकाश उम्र 22 वर्ष, प्रदीप कुमार उम्र 27 वर्ष, रोशन कुमार उम्र 25 वर्ष और एक 25 वर्षीय महिला शामिल है। तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग लापता हैं। उनकी खोजबीन जारी है।