Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर देहरादून के मंदिर में शर्मनाक घटना हो गई।
मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ सबने एकजुट होकर आवाज उठाई और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली गई जानकारी के मुताबिक चुक्खुवाला स्थित आज सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। मौके पर किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई। इसके बाद वहां बवाल मच गया। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।