Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में एक महिला समेत 4 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी लोग मध्यप्रदेश इंदौर के रहने वाले थे। गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टान से मलवा गिर गया। इस हादसे में एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 6 घायल हुए है जिनका नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे। आगे पढ़िए
सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, पुलिस, SDRF, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे। नेशनल हाईवे जगह जगह बंद है। आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू हो गया था। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित स्थानीय लोगो ने घायलों को व अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया था। इधर लगातार हो रही है भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। गंगा और यमुना सहित सहायक नदियों व गाड़ गदेरे उफान पर है।