Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां गंगोत्री धाम से वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रैवलर और दो अन्य वाहन गंगनानी के पास आए मलबे में दब गए। Gangotri Highway accident 4 died हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम की है। मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रैवलर व अन्य वाहन सवार यात्री गंगोत्री धाम में दर्शन कर लौट रहे थे, पर किसे पता था कि 4 लोगों के लिए ये यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन जाएगी। वाहन जैसे ही गंगनानी के पास पहुंचा पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुखद घटना में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं, जबकि एक शव गाड़ी में फंसा है। मलबे की जद में आए तीन वाहनों में 31 लोग सवार थे।
जिनमें से सात लोग घायल हुए हैं। अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। भारी बारिश और जगह-जगह रास्ता ब्लॉक होने की वजह से रेस्क्यू टीमों को भी मौके पर पहुंचने में 11 घंटे लग गए। पहाड़ से अब भी भारी मात्रा में मलबा आ रहा है, जिससे रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। हादसे में मारे गए लोगों में भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला यात्री व तीन अन्य लोग शामिल हैं। ये सभी लोग मध्य प्रदेश से गंगोत्री के दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की ओर से बचाव कार्य जारी है। घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।