Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक भयानक हादसा हुआ है।
कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई। ये हादसा घनियाल धार के पास हुआ जहां बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बोलेरो कर्णप्रयाग से ग्वालदम की तरफ जा रही थी। गाड़ी मैं सभी स्थानीय निवासी बैठे हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अन्य लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।