Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में मणिपुर की एक युवती संग प्यार के नाम पर बड़ा धोखा हो गया। यहां कोचिंग सेंटर में पढ़ने आई युवती को साथ में पढ़ने वाले युवक से प्यार हो गया।
थोड़े वक्त बाद दोनों ने साथ में रहने का फैसला कर लिया। युवक और युवती लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन लड़का दगाबाज निकला। फरवरी में जब युवती ने एक बेटी को जन्म दिया तो आरोपी उससे दूरियां बनाने लगा। युवती ने समझाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसकी मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वो मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली है। परिवार ने उसे कोचिंग के लिए देहरादून भेजा था।
यहां उसके साथ पढ़ने वाले एक युवक से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो उन्होंने लिवइन रिलेशनशिप मे रहने का फैसला कर लिया। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वो गर्भवती हो गई। फरवरी में पीड़ित ने एक बच्ची को जन्म दिया, तब युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके संग मारपीट की। पीड़ित इस बात की शिकायत लेकर युवक की मां और बहन के पास पहुंची तो उन्होंने भी उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। गाली-गलौच और मारपीट भी की। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। प्रेमनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।