पहाड़ के मन्युडा गांव में शराबी पति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, दो बच्चे अब किसे कहेंगे मां?

मन्युडा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की पेट मे चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Bageshwar Ganesh Joshi Geeta Murder: Ganesh Joshi killed Geeta in Bageshwar
Image: Ganesh Joshi killed Geeta in Bageshwar

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के मन्युडा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की पेट मे चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ganesh Joshi killed wife Geeta in Bageshwar

गणेश जोशी शराब का आदी है। बीते देर रात वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। ये विवाद इतना बढ़ा की उसने गुस्से में आकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुखद बात ये है कि मृतका गीता के दो बच्चे हैं। 11 वर्षीय बेटा राजीव नवोदय विद्यालय बहुली में पड़ता है, वहीं 9 साल की बेटी मां के साथ घर पर रहती है। गीता जोशी का मायका ग्राम पोथिंग कपकोट में है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।