Rohit Parihar Smart Device Purse बागेश्वर के 17 साल के रोहित को बधाई, महिला सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बनाया स्मार्ट पर्स, बटन दबाते ही घर वालों को और पुलिस को जाएगा फ़ोन
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Bageshwar Rohit Parihar made smart device purse
बागेश्वर: हाल ही में मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ में गैंगरेप किया गया और उनको सड़कों पर घुमाया गया। ऐसी खबरें दर्शाती हैं कि इंडिया भले ही कितना भी प्रोग्रेसिव हो जाए मगर महिलाओं की सेफ्टी के मामले में अब भी पिछड़ा हुआ है।
Bageshwar Rohit Parihar made smart device purse
भारत में कितने ही रेप केस रोजाना सामने आते हैं। कई बार कोई लड़की बाहर देर रात को अकेले घूमती है तो उसके और उसके माता-पिता के दिल में हमेशा डर सा बना रहता है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसे मामले से जुड़ी कई अपराधों की खबरें सामने आती रहती हैं। इन्हीं सब के बारे में सोचकर बागेश्वर के एक छात्र ने एक अनोखा पर्स बनाया है। बागेश्वर के मात्र 17 साल के रोहित ने एक ऐसा पर्स बनाया है, जिससे महिलाएं कहीं भी जाए, मुसीबत में होते ही घरवालों को सूचना पहुंच जाएगी। बस पर्स आपके पास होना चाहिए। बागेश्वर के दुरस्त क्षेत्र वज्यूला के 12 वी के छात्र रोहित परिहार ने एक ऐसा पर्स इंवेंट किया है जो लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से काफ़ी महत्पूर्ण हो सकता है।
रोहित के इस स्मार्ट डिवाइस पर्स को इंटरनेशनल वर्चुअल इनोवेशन प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है।इस प्रतियोगिता में रोहित ने पूरे देश का प्रतिनिधित्व किया था। मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर के गरूड़ के रहने वाले रोहित परिहार ने भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत को प्रथम स्थान दिलाया है स्वर्ण पदक हासिल किया है।रोहित ने एक ऐसे डिवाइस का निर्माण किया है जो महिला सुरक्षा को लेकर काफी लाभकारी है। रोहित ने महिला सुरक्षा के लिए स्मार्ट पर्स तैयार किया है। रोहित ने बताया है कि इसके अंदर स्पाई कैमरा, इमरजेंसी ऑटोमेटिक कॉलिंग, जीपीएस नेवीगेशन जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं। जब भी कोई महिला घर से बाहर अकेले जाएगी तो पर्स साथ लेकर जा सकती है। इसमें एक बटन लगा है। जहां भी महिला को असुरक्षित महसूस होगा, वह बटन को दबा सकती है, जिससे महिला के परिजनों और आस पास के पुलिस थानों में ऑटोमेटिक कॉल चली जाएगी। Rohit Parihar Smart Device Purse ने इंटरनेशनल कंपटीशन 2023 में गोल्ड मैडल जीता है। वर्तमान में रोहित बारहवीं कक्षा कॉमर्स के विद्यार्थी हैं, और उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज व्यजूला गरुड़ में पढ़ रहे हैं।