Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में जाने की चर्चा है। दो बार विधायक रह चुके ठुकराल ने देहरादून में कांग्रेस भवन परिसर में पूर्व सीएम हरीश रावत से भेंट की।
तब से उन्हें लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। राजकुमार ठुकराल की कई कांग्रेस नेताओं से नजदीकी रही है। राजकुमार ठुकराल पहले बीजेपी में थे, लेकिन बीते साल हुए चुनाव के दौरान पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इससे नाराज ठुकराल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। जिसके बाद वो बीजेपी से बाहर कर दिए गए। चुनाव रिजल्ट आने के बाद ठुकराल कुछ महीने शांत रहे, लेकिन अब वो एक बार फिर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से भी मुलाकात की थी। आगे पढ़िए
मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस भवन परिसर में हरीश रावत से भेंट की। दोनों की मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मुलाकात को ठुकराल के भविष्य में कांग्रेस में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि राजकुमार ठुकराल ने साफ किया है कि अभी उनका कांग्रेस में जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस भवन गेट पर हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट की थी। चंद मिनट की मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना था, इस दौरान कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। बता दें कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को सियासत का लंबा तजुर्बा है। वह तीन बार छात्र संघ अध्यक्ष, एक बार पालिकाध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वो कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। अब rajkumar thukral harish rawat meeting के कई मायने निकाले जा रहे थे।