Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के कई होनहार युवा सफल रहे।
ऊधमसिंहनगर की रहने वाली रीमा ने भी यूजीसी नेट परीक्षा पास कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। रीमा पंतनगर क्षेत्र में रहती हैं। रीमा के पिता पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहणी हैं। खास बात ये है की रीमा ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। आगे पढ़िए
रीमा बचपन से ही होनहार छात्रा रही हैं। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वो पीएचडी कर रही हैं। रीमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग के दम पर हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सामने ऐसे कई मौके आए, जब उनकी हिम्मत जवाब देने लगी थी, लेकिन रीमा डटी रहीं। अब उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा पास कर परिवार को गौरवान्वित किया है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से रीमा और उनके परिवार को बधाई, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।