उत्तराखंड के 3 जिलों के लोग सावधान रहें, मूसलाधार बारिश भूस्खलन और वज्रपात की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update 29 July राज्य समीक्षा आप सबसे सावधान रहने की अपील करता है। खराब मौसम में यात्रा न करें, सुरक्षित जगहों पर रहें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 29 July: Uttarakhand Weather Update Rain Alert 29 July
Image: Uttarakhand Weather Update Rain Alert 29 July

बागेश्वर: मानसून के रफ्तार पकड़ते ही उत्तराखंड में आपदा जैसे नजारे दिखने लगे हैं। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, नदियां-गदेरे उफान पर हैं।

Uttarakhand Weather Update 29 July

अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने की बात कही है। 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य समीक्षा आप सबसे सावधान रहने की अपील करता है। खराब मौसम में यात्रा न करें, सुरक्षित जगहों पर रहें। प्रदेश में अगस्त की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन हो सकता है। सड़कें बंद हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बीते सालों के मुकाबले इस साल जुलाई में कुछ जिलों में कम बारिश हुई है। हालांकि इतना अंतर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन अगस्त में अच्छी बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार को राज्यभर में सामान्य से 52 फीसदी कम बारिश हुई। बीते सप्ताह सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई। यहां एक सप्ताह में 256.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 324 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे कम बारिश ऊधमसिंहनगर में हुई। यहां 19 से 26 जुलाई तक सिर्फ 24.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 66 फीसदी कम है। भारी बारिश के चलते कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट, झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा-बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। यहां देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोगों को जान बचाने के लिए अपने घर तक छोड़ने पड़े हैं। प्रदेश में कई नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।