uttarakhand psycho killer आरोपी ने दो पत्नियों की हत्या की और तीसरी शादी कर तीसरी पत्नी को भी अमानवीय यातनाएं देने लगा। पढ़ें साइको किलर संतोष के गुनाहों की खौफनाक कहानी
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: uttarakhand psycho killer santosh killed his two wife
उधमसिंह नगर: कोई इंसान ऐसी हैवानियत कैसे कर सकता है? ऊधमसिंहनगर के किच्छा में एक शख्स ने जो किया, वो सुनकर आप भी यही सवाल पूछेंगे।
uttarakhand psycho killer santosh killed his two wife
इस शख्स ने पहले दो पत्नियों की हत्या की और तीसरी शादी कर तीसरी पत्नी को भी अमानवीय यातनाएं देने लगा। इतना ही आरोपी ने चंद रुपयों के लिए अपने नवजात बेटे को बेच दिया। आरोपी की एक मासूम बेटी थी, लेकिन उसकी भी निर्ममता से हत्या कर दी गई। ये कहानी फिल्मी जरूर लगती है, लेकिन यही साइको किलर संतोष की जिंदगी की असली सच्चाई है। पुलिस जांच में उसकी दरिंदगी की कहानियां सामने आईं तो हर किसी की रूह कांप गई। आरोपी संतोष किच्छा की प्रतापपुर कॉलोनी में रहता था। उसने अपनी दूसरी पत्नी केदल की हत्या कर लाश को नाले में गाड़ दिया और उसके बाद साली के साथ रहने लगा। पहली पत्नी के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने संतोष को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि दूसरों को तड़पा-तड़पाकर मारना संतोष का शौक है। बताया जाता है कि उसने अपनी पहली पत्नी को भी घर में जला दिया था। घटना का कोई गवाह नहीं था, इसलिए संतोष बच गया। आगे पढ़िए
दूसरी पत्नी केदल को मारने से पहले उसने उसे खूब प्रताड़ित किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड से वार किया गया था। केदल की हत्या के बाद वो यूपी गया और केदल की छोटी बहन को अपने साथ ले आया। इधर संतोष की पहली पत्नी के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। संतोष इलेक्ट्रिशियन है। उसकी पहली पत्नी का नाम रंभा था। रंभा की हत्या के बाद उसने केदल से शादी की और उसे भी प्रताड़ित करने लगा। केदल की शिकायत पर संतोष तीन महीने तक जेल में बंद रहा था, बाद में जेल से लौटने पर उसने केदल को मार डाला और ससुराल में ये अफवाह फैला दी कि केदल किसी के साथ भाग गई। बाद में आरोपी केदल की छोटी नाबालिग बहन को अपने साथ ले आया और उसे भी शारीरिक यातनाएं देने लगा। प्लास से उसके हाथ के नाखून तक खींच लिए। आरोप है कि संतोष ने केदल से हुए बेटे को 10 हजार में बेच दिया था। जब केदल ने तीसरी संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल साइको किलर संतोष पुलिस की गिरफ्त में है। uttarakhand psycho killer santosh के कारनामों ने पुलिस के होश उड़ाए हुए हैं।