Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
बागेश्वर: इन दिनों बागेश्वर में भीड़ उमड़ रही है ... नहीं नहीं.... पर्यटकों की नहीं बल्कि बागेश्वर बाबा से मिलने की।
दरअसल बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए उनके भक्त मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के बजाय उतराखंड के बागेश्वर जिले पहुंच रहे हैं और यहां पहुंचकर उनको लग रहा है कि वो तो गलत जगह आ गए हैं। दरअसल बागेश्वर कोतवाली पुलिस और बागनाथ मंदिर में हर रोज़ सैकड़ों लोग संपर्क करते हैं। कई भक्त हजारों किलोमीटर का सफर तय कर उत्तराखंड के बागेश्वर तक पहुंच रहे हैं। बागेश्वर के कोतवाल कैलाश नेगी बताते हैं कि नाम की वजह से लोगों में कन्फ्यूजन क्रिएट हो रही है। लोग गूगल पर सर्च करके बागेश्वर पहुंच रहे हैं। इसी के साथ ही बागेश्वर कोतवाली का नबंर ढूंढकर फोन भी कर रहे हैं। वहीं बागनाथ मंदिर के पुजारी भी बताते हैं कि बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े फोन उनके पास आते हैं जिसके कारण भी वे खासे परेशान रहते हैं। बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपनी अपने दरबार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और उनके पास प्रतिदिन भारी संख्या में लोग अपनी मनोकामनाएं और दिक्कतें लेकर पहुंचते हैं।