बागेश्वर में भारी बारिश से 10 हजार लोग हो रहे हैं परेशान, सड़कों से बिजली व्यवस्था तक हुई प्रभावित
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: 10 thousand people affected by heavy rains in Bageshwar
बागेश्वर: मॉनसून की शुरुआत से ही उत्तराखंड में कहर बरस रहा है। उच्च हिमालय क्षेत्र में लगातार बरसात हो रही है। अपने घरों में आराम से बैठकर हम यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आखिर क्या हालत हो रही है।
10 thousand people affected by heavy rain in Bageshwar
पीने के पानी से लेकर बिजली, सड़क, सब कुछ तहस-नहस हो गया है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कें और रास्ते मलबे में तब्दील हो चुके हैं। बागेश्वर जिले में भी कुछ ऐसे ही हालात उत्पन्न हो रहे हैं।पिछले पांच दिनों से नौ सड़कें बंद हैं। जिससे 10 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित है। बता दें कि रविवार की सुबह हल्के बादल छाए रहे और दिन भर चटक धूप रही। जिसके कारण उमस भरी गर्मी पड़ी। शाम होते ही फिर बादलों से आसमान ढक गया और मूसलाधार बरसात शुरू हो गई जिसके बाद फिर से सड़कें अवरुद्ध होना शुरू हो गईं। वहीं, मलबा और बोल्डर गिरने से सातचौरा-जल्थाकोट, कंधार-रौल्याना, भानी-हरसिंग्याबगड़, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, काफलीकमेड़ा सूपी-झूनी भनार-लाथी-नामतीचेटाबगड़, भयूं-गुलेर आदि मोटर मार्ग पिछले पांच दिनों से बंद हैं। आगे पढ़िए
जिसके कारण लगभग दस हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो रही है।वहीं, कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित है। बागेश्वर में लगातार हो रही बरसात के कारण बिजली व्यवस्था भी काफी हद तक प्रभावित हुई है। जिला मुख्यालय में सुबह 12 बजे बाद एकाएक बिजली कट गई। 1 दिन तक लोगों को बिना बिजली के दिन गुजारना पड़ा। वहीं मौसम अपडेट की बात करें तो उत्तराखंड को आने वाले कुछ दिनों तक भारी बरसात से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान छह जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर जिले में आज कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।