देहरादून से दुखद खबर, मां-बाप के झगड़े में डेढ़ साल के बच्चे की मौत

डेढ़ साल के बच्चे को दून अस्पताल के पीकू वार्ड में एडमिट किया गया था। उसकी हालत गंभीर थी। पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
kid death doon hospital: Kid died after quarrel between husband and wife in Doon Hospital
Image: Kid died after quarrel between husband and wife in Doon Hospital

देहरादून: देहरादून का दून अस्पताल अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। बीते दिन यहां एक दुखद घटना हो गई।

Dehradun mother father quarrel son death

अस्पताल के पीकू वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को दून अस्पताल के पीकू वार्ड में एडमिट किया गया था। उसकी हालत गंभीर थी। बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया था। आगे पढ़िए

बीती रात वार्ड में ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात कहासुनी से होते हुए मारपीट तक जा पहुंची। इसी झड़प में बच्चे की ट्यूब निकल गई और वो तड़पने लगा। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रकाश जोशी और उनके साथियों ने एक घंटे तक बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन अफसोस कि बच्चा बच नहीं सका। बच्चे का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम देर रात अस्पताल में पहुंची और डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।