आज उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश भूस्खलन की चेतावनी, बेहद सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update 1st August देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में रहने वालों को आज सावधान रहना होगा। यहां अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 1st August: Uttarakhand Weather Update 1st August
Image: Uttarakhand Weather Update 1st August

बागेश्वर: उत्तराखंड में आफत की बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। कई जगह भूस्खलन की वजह से सड़कों पर यातायात बाधित है।

Uttarakhand Weather Update 1st August

मंगलवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में रहने वालों को सावधान रहना होगा। यहां अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। इस साल जून-जुलाई में जिस जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, वो जिला बागेश्वर है। आगे पढ़िए

बागेश्वर में 1114.8 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 165 फीसदी ज्यादा है। जबकि नैनीताल जिले में सबसे कम बादल बरसे। यहां 537.4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 35 फीसदी कम है। नैनीताल में सामान्य तौर पर 831.9 एमएम बारिश होती है। देहरादून में सामान्य से 50 फीसदी अधिक 1093 एमएम बारिश हुई। प्रदेशभर में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। अगस्त के दूसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।