Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
दोनों यहां हंसी-खुशी दिन बिता रहे थे। पत्नी भी खुश थी, लेकिन ये खुशी ज्यादा समय तक टिकी नहीं रह सकी। मंगलवार को पति होटलकर्मियों के पास पहुंचा और कहने लगा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। उसने कहा कि वो डॉक्टर को बुलाने जा रहा है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी पति वापस नहीं लौटा। शक होने पर जब होटलकर्मियों ने खिड़की से रूम में झांका तो वहां उन्हें खौफनाक नजारा दिखा। कमरे में महिला बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसके पति के गायब होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। घटना हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल की है। जहां कमरे में महिला पर्यटक का शव मिला है। महिला का पति होटल कर्मियों को गुमराह कर फरार है। पुलिस ने होटल से आरोपी की आईडी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद निवासी मोहम्मद गुलजार अपनी पत्नी इरम खान के साथ सोमवार 31 जुलाई को घूमने के लिए नैनीताल आया था। यहां दोनों तल्लीताल में स्थित होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे हुए थे। मंगलवार को मोहम्मद गुलजार पत्नी की बीमारी का बहाना कर होटल से फरार हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते होटलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में महिला बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। होटलकर्मियों ने बताया कि जाने से पहले महिला का पति होटल का पूरा भुगतान कर गया था। वो पहले भी कई बार नैनीताल आ चुका है। पुलिस ने होटल से बरामद सामान अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वजह का पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है।