Uttarakhand Weather Update 3 August नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
-
कोमल नेगी
-
Image: Uttarakhand Weather Update 3 August
बागेश्वर: प्रदेश में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के पांच जिलों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 3 August
स्थानीय प्रशासन से सावधान रहने को कहा गया है। आज जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और चमोली में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 अगस्त तक खराब मौसम मुश्किलें बढ़ाता रहेगा। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होती रहेगी। आज देहरादून के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं। यहां तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। बुधवार को भी दून में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई।
यहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। इससे दून में उमस भी मसहूस की गई। बारिश के मामले में देहरादून प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मानसूनी मेघ बागेश्वर जिले में बरसे, इसके बाद देहरादून में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। देहरादून में इस मानसून सीजन में 1100 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो सामान्य से 45 फीसदी अधिक है। कुमाऊं मंडल में भारी बारिश को देखते हुए आज नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। तीनों जिलों के जिला प्रशासन की ओर से ये आदेश जारी हुए हैं। 6 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। राज्य समीक्षा आप सबसे सावधान रहने की अपील करता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।