दोहरे हत्याकांड से दहला उत्तराखंड, बेटे की आंखों के सामने मां-बाप का बेरहमी से कत्ल

हमले में मारे गए दंपति का नाबालिग बेटा पूरी वारदात का चश्मदीद गवाह है। उसकी आंखों के सामने ही हत्यारे ने उसके माता-पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand rudrapur double murder: uttarakhand udham singh nagar rudrapur double murder
Image: uttarakhand udham singh nagar rudrapur double murder

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर का रुद्रपुर शहर...बीती रात ये शहर एक दोहरे हत्याकांड से कांप उठा।

Uttarakhand Double Murder

एक शख्स ने नई बस्ती में रहने वाले एक परिवार के घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर भी हथियार से वार किया। हमले में मारे गए दंपति का नाबालिग बेटा इस पूरी वारदात का चश्मदीद गवाह है। उसकी आंखों के सामने ही हत्यारे ने उसके माता-पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। घटना के बाद से बच्चा गहरे सदमे में है। घटना रात डेढ़ बजे की है। सिडकुल की फैक्ट्री में काम करने वाला संजय यादव घर में सो रहा था। तभी घर का कुंडा काटकर शाहजहांपुर निवासी राजकमल घर में दाखिल हो गया। उसने आते ही संजय की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया। इस बीच संजय की पत्नी सोनाली ने बीच-बचाव की कोशिश की तो राजकमल ने उसकी भी हत्या कर दी। सोनाली की मां गौरी मंडल पर भी राजकमल ने चाकू से कई वार किए।

जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी राजकमल संजय के नाबालिग बेटे को धमकाते हुए वहां से फरार हो गया। संजय का बेटा जय कक्षा 8 में पढ़ता है। उसने बताया कि आरोपी राजकमल सोनाली से लड़कियों के नंबर मांगता था, सोनाली उसकी हरकतों का विरोध करती थी। 7 साल पहले आरोपी राजकमल संजय के मकान के सामने किराये पर रहता था। उस वक्त भी वो संजय के परिवार को हमेशा परेशान करता था। मोहल्ले के लोगों के दबाव बनाने पर वो मकान खाली कर के चला गया था। 3 महीने पहले राजकमल संजय के घर आया था और मोबाइल और बुके रख कर वहां से चला गया। जय ने बताया कि उसकी मां भी काम करती थी। मां के वेतन से घर चलता था, जबकि पिता के वेतन से मकान के लोन की किस्त जाती थी। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।