उत्तराखंड में कांवड़ लेने आई महिला से गैंगरेप, सड़क के किनारे बेहोश पड़ी मिली

uttarakhand woman kanwar misdeed पीड़ित महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली थी। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand woman kanwar misdeed: Misdeed with woman kanwar in Roorkee
Image: Misdeed with woman kanwar in Roorkee

रुड़की: प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। महिलाओं संग दरिंदगी के मामले उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की का है।

Misdeed with woman kanwar in Roorkee

लाइव हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक यहां कांवड़ लेने आई एक महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़ित महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान पुलिस को सुनाई। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान डॉक्टर भटनागर गली के पास एक महिला बेहोशी की हालत में रोड किनारे मिली। उसकी हालत खराब थी और मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। महिला को तुरंत सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। शनिवार को हालत सामान्य होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक मदद के बहाने बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ ले गया था।

उसने महिला को एक कमरे में बंधक बना लिया, जहां उसके साथ लगातार गैंगरेप होता रहा। इस वक्त पीड़ित अस्पताल में है। पीड़ित की निगरानी के लिए एक महिला सब इंस्पेक्टर समेत तीन महिला पुलिसकर्मियों को अस्पताल में तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने गाजियाबाद निवासी होने की बात कही है। उसने एक आरोपी का नाम भी बताया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला के पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने गाजियाबाद से कांवड़ लेकर आने की बात कही है, इसी दौरान एक युवक ने उसे अगवा कर लिया। महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप (uttarakhand woman kanwar gangrape) किया गया। पुलिस महिला के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।