उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गरीब लड़कियों से जबरन करवाया जा रहा था गंदा काम

ये लोग नौकरी के बहाने लड़कियों को बुलाते और उनसे देह व्यापार कराने लगते। आरोपियों ने कई नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को इसी तरह बर्बाद किया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
haridwar call girl racket: sex racket busted in haridwar jwalapur
Image: sex racket busted in haridwar jwalapur

हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार क्षेत्र। यहां एक परिवार गरीब लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के धंधे में झोंक रहा था।

sex racket busted in haridwar

जिन लड़कियों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती थी, उन्हें ये लोग नौकरी के बहाने अपने पास बुलाते और काम दिलाने के बहाने देह व्यापार कराने लगते। इस तरह आरोपियों ने कई नाबालिग लड़कियों, युवतियों और महिलाओं को बर्बाद किया है। ज्वालापुर पुलिस ने इस मामले में मां, बेटे और बेटी को गिरफ्तार किया है, जबकि दामाद फरार है। आरोप है कि परिवार हरिद्वार और दिल्ली आदि क्षेत्रों से गरीब लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर अपने मकान पर लाकर देह व्यापार कराता था। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को भी रेस्क्यू किया है। मौके से कई लड़कियों की फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। आरोपियों का पर्दाफाश कैसे हुआ, ये भी बताते हैं। दरअसल 7 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती ने बताया कि वो घरवालों से परेशान थी और अलग रहना चाहती थी। नौकरी की तलाश के दौरान वो आशु प्रधान से मिली। जिसने युवती को विपिन कांत उर्फ बंटी से मिलाया।

बंटी युवती को ज्वालापुर की देव ग्रीन कॉलोनी में ले गया। यहां दो महिलाओं ने युवती को अनजान लोगों संग सोने को कहा, ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म करवाया। युवती के साथ पांच बार दुष्कर्म हुआ। सन्नी और दामाद बंटी ने भी उसके साथ रेप किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और मकान में छापेमारी कर आरोपी शीला रानी को उसके बेटे सन्नी और बेटी साधना के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से देह व्यापार के लिए लाई गई एक नाबालिग को भी छुड़ाया गया। आरोपी शीला का बेटा सन्नी और दामाद विपिन कांत ग्राहक लेकर आते थे, जबकि बेटी साधना लड़कियों की निगरानी करती थी। बहरहाल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।