उत्तराखंड में सुकून के पल बिता रहे हैं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

Rajinikanth in Uttarakhand जेलर की रिलीज से पहले मां गंगा का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, बॉक्सऑफिस में धमाल मचाएगी यह फिल्म
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rajinikanth in Uttarakhand: Superstar Rajinikanth in Uttarakhand
Image: Superstar Rajinikanth in Uttarakhand

ऋषिकेश: टॉलीवुड या दक्षिण भारतीय फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड में हैं।

Superstar Rajinikanth in Uttarakhand

वे अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार शाम वह फ्लाइट से शाम 3.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रजनीकांत ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रजनीकांत 15 अगस्त तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। वहीं जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। दरअसल रजनीकांत की जेलर फिल्म आज रिलीज हो रही है, जिसका ट्रेलर भी कुछ दिन पहले जारी हुआ है। रिलीज से पहले ही रजनीकांत के फैंस में उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

बताया जा रहा है कि वह मां गंगा के आशीर्वाद लेने और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। जेलर फिल्म में रजनीकांत एक दादा की भूमिका में हैं। जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। बड़े बजट की इस इस फिल्म में रजनीकांत जोरदार एक्शन करते दिखेंगे।जेलर के साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने दो साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। ऐसे में फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी। अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और खबरें आ रही हैं कि जेलर अपनी रिलीज के पहले दिन ही सिर्फ इंडिया में करीब 49 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।