ऋषिकेश में कैंपिंग के लिए आए परिवार पर टूटा दुखों का ‘पहाड़’, भूस्खलन में 5 लोग मलबे में दबे

परिवार में हर कोई कैंपिंग को लेकर बेहद उत्साहित था, लेकिन देर रात गांव के पास भूस्खलन हो गया। जिसके चलते वहां चीख-पुकार मच गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
rishikesh paradise camp landslide: Rishikesh Paradise Camp landslide
Image: Rishikesh Paradise Camp landslide

ऋषिकेश: यमकेश्वर में कैंपिंग के लिए आए एक परिवार पर रविवार की रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Rishikesh Paradise Camp landslide

हरियाणा का यह परिवार छुट्टियां मनाने के लिए रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप पहुंचा था। हर कोई कैंपिंग को लेकर बेहद उत्साहित था, लेकिन देर रात गांव के पास भूस्खलन हो गया। नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र भी मलबे की चपेट में आकर जमींदोज हो गया। कैंप के अंदर रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। परिवार की 8 साल की बच्ची को किसी तरह बचा लिया गया। इसके अलावा एक शव भी बरामद किया गया है, लेकिन मलबे में दबे चार लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। उनकी खोजबीन जारी है। पौड़ी जिले का यमकेश्वर ब्लॉक ऋषिकेश से सटा हुआ है। जहां जोग्याणा गांव में रविवार की रात भूस्खलन हो गया। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। देर शाम मलबे से एक शव बरामद हो गया है। जबकि बाकी चार लोगों की खोजबीन जारी है।

मलबे में दबे परिवार की आठ साल की बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है। रवाड़ा में स्थित नाइट पैराडाइज कैंप लक्ष्मणझूला से 14 किमी दूर स्थित है। रविवार रात दो बजे यहां भूस्खलन हो गया। कैंपों के अंदर ठहरे कर्मचारियों और पर्यटकों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई, लेकिन हरियाणा के रहने वाले कमल वर्मा, निशा वर्मा, उनका बेटा निशांत, निर्मित और मोंटी मलबे में दब गए। उनके साथ आठ वर्षीय कृतिका भी थी। कृतिका की चीख पुकार सुनकर कैंप के कर्मचारियों ने उसे समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। परिवार के सदस्य मोंटी का शव बरामद कर लिया गया है। हरियाणा का यह परिवार छुट्टी मनाने के लिए रविवार शाम ही रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप पहुंचा था, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर सब खत्म हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। उधर, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आप भी सावधान रहें।