उत्तराखंड के इन जिलों में 19 अगस्त तक बरसेगी आसमानी आफत, भूस्खलन की भी चेतावनी

खराब मौसम की वजह से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। पर्यटक उत्तराखंड से बुरा अनुभव लेकर लौट रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast Till 19 August
Image: Uttarakhand Weather Forecast Till 19 August

बागेश्वर: उत्तराखंड में आफत की बारिश से राहत नहीं मिल रही। सैकड़ों सड़कें बंद हैं, यात्री जगह-जगह फंसे हैं। खराब मौसम की वजह से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

Uttarakhand Weather Forecast Till 19 August

पर्यटक उत्तराखंड से बुरा अनुभव लेकर लौट रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। संबंधित जिलों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। 19 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आगे पढ़िए

भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि भी हो सकती है। इन दिनों भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में नदी-नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश-हरिद्वार में भी नदियों ने विकराल रुप ले लिया है। ऋषिकेश में घाटों की सीढ़ियों तक पानी आ गया है। वहीं परमार्थ निकेतन घाट पर बनी भगवान भोलेनाथ की मूर्ति एक बार फिर से डूबने लगी है। बुधवार को कई जगह धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन नदियों का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है। भूस्खलन की वजह से कई राजमार्ग और मोटर मार्ग बाधित हैं। सड़कें बंद होने की वजह से ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है। सड़कें बंद होने की वजह से गांवों में जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Forecast पढ़ते रहें।