Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
मैरिज ब्यूरो से जुड़ी वेबसाइट पर मिली लड़की ने अपने साथियों संग मिलकर फौजी के न्यूड फोटो-वीडियो ले लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर फौजी को लूटने लगी। युवती ने फौजी से 50 लाख की प्रॉपर्टी और नगदी हड़प ली, लेकिन फिर भी ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा। अब पीड़ित ने मेरठ एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। देहरादून का रहने वाला पीड़ित फौजी यूपी के मेरठ में तैनात है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि वो शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए एक युवती से मिला था। आगे पढ़िए
युवती ने कहा कि वो देहरादून की रहने वाली है। धीरे-धीरे दोनों फोन पर बात करने लगे, दोनों के बीच वीडियो कॉल होने लगे। बाद में युवती न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लूटने लगी। युवती ने फौजी से 20 लाख की नगदी हड़पी। इतना ही नहीं फौजी ने देहरादून में स्थित दो प्लॉट भी युवती के नाम कर दिए। इज्जत बचाने की खातिर फौजी बार-बार युवती के चंगुल में फंसता गया और जान बचाने को उससे शादी भी कर ली, लेकिन युवती अब भी पीड़ित फौजी का लगातार शोषण कर रही है। उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और बदनाम करने की धमकी दे रही है। मेरठ एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।