गढ़वाल में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 1 मौत, दो की हालत गंभीर

हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार बैजरो मार्ग से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
kotdwar bajro road car accident : kotdwar bajro road car accident one death
Image: kotdwar bajro road car accident one death

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। इस बार एक बड़े हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार बैजरो मार्ग से आ रही है।

kotdwar bajro road car accident one death

यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुगहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया। आज यानी शुक्रवार को एक कार कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर जा रही थी। इस बीच मूसा बैंड पर कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया।

घायल व्यक्तियों के नाम

प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल
अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल

मृतक व्यक्ति का नाम

तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51वर्ष), ग्राम मटकुंड, पट्टी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल