गौरवशाली पल: गढ़वाल यूनिवर्सिटी की शोध छात्रा नेहा बडोला को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

नेहा अपने शोध के जरिए गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने की कोशिश में जुटी हैं, जो कि इस वक्त सब से ज्यादा जरूरी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Neha Badola Young Scientist: Uttarakhand Neha Badola Got Young Scientist Award
Image: Uttarakhand Neha Badola Got Young Scientist Award

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।

Uttarakhand Neha Badola Got Young Scientist Award

नेहा बडोला ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं, जिन्होंने यंग साइंटिस्ट पुरस्कार हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। नेहा बडोला हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की शोध छात्रा हैं। वो हिमालय एक्वेटिक बायोडॉयवर्सिटी विभाग से जुड़ी हुई हैं। हाल में नेहा को प्लांटिका अकेडमिक एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023 के अंतर्गत यंग साइंटिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कार्यक्रम प्लांटिका असोसिएशन ऑफ प्लांट साइंस रिसर्चर द्वारा आयोजित किया गया। उत्तराखंड की नेहा बडोला को गंगा नदी में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण पर किए जा रहे उनके शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। आगे पढ़िए

उनका यह शोध हाल ही में प्रतिष्ठित साइंस ऑफ द टोटल एनवॉयरमेंट पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। नेहा की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। उन्हें साथियों और शिक्षकों से सराहना मिल रही हैं। वहीं नेहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शक डॉ. जसपाल सिंह चौहान को दिया है। डॉ. चौहान भी बीते 8 साल से गंगा और उसकी सहायक नदियों पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों पर शोध कर रहे हैं। डॉ. चौहान ने नेहा को यंग साइंटिस्ट पुरस्कार से नवाजे जाने पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेहा की मुहिम जारी है। वो अपने शोध के जरिए गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने की कोशिश में जुटी हैं, जो कि इस वक्त सब से ज्यादा जरूरी है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से नेहा बडोला को शुभकामनाएं। उनकी उपलब्धि पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की राह दिखाएगी।