यूएसनगर- गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सेवादार ने मामूली सी बात पर बड़े बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Udham Singh Nagar father murdered his son
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता और पुत्र का रिश्ता शर्मसार हुआ है।
Udham Singh Nagar father murdered his son
बेहद मामूली सी बात में पिता ने अपने बड़े बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पिता और पुत्र के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद गुस्से में आकर पिता ने घर पर रखे चाकू से अपने बेटे के सीने पर वार कर दिया और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। दरअसल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में रह रहे सेवादार ने बेहद मामूली विवाद बढ़ने के बाद चाकू से वार कर बड़े पुत्र की हत्या कर दी। छोटे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकद अगला दर्ज किया है। हत्या के बाद से आरोपी और मृतक के परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। चलिए हम आपको पूरी जानकारी से अवगत कराते हैं और बताते हैं कि आखिर पूरी बात क्या है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में उसके दलजीत सिंह (35) और उसके पिता सलविंदर सिंह (65) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। अगला इसी बीच पिता ने गुस्से में आकर घर में रखे चाकू से दलजीत पर वार कर दिया। चाकू दलजीत के सीने में लगा, जिसके बाद परिजनों ने दलजीत को गंभीर हालत में खटीमा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सलविंदर मूल रूप से गांव लालपुर सितारगंज निवासी है, जो 20 साल से गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सेवादार है।छोटे बेटे की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।