ऋतिक रोशन ने कहा कि मेरे दिल में देहरादून की खास जगह है। मेरे लिए ये शहर दूसरे घर जैसा है। पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Bollywood star Hrithik Roshan in Mussoorie Dehradun
देहरादून: पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में बॉलीवुड के बड़े सितारों की आवाजाही लगी हुई है। कुछ दिन पहले दिग्गज फिल्म स्टार रजनीकांत उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर पहुंचे थे।
Hrithik Roshan in Mussoorie
अभिनेता ऋतिक रोशन ने मसूरी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने यहां कल्याण ज्वैलर्स शोरूम का किया उद्घाटन। ऋतिक के शहर में मौजूद होने की खबर पाकर मौके पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर जाम लगा रहा। हर कोई अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने को बेताब नजर आया। इस मौके पर ऋतिक ने कहा कि मेरे दिल में देहरादून की खास जगह है। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मेरे लिए यह दूसरे घर जैसा लगता है। फिल्म लक्ष्य के फिल्मांकन से लेकर बैंग-बैंग में राजपुर रोड को मेरे घर के रूप में दिखाए जाने से इस शहर के साथ मेरा गहरा संबंध है। यह पल मेरे लिए घर वापसी जैसा है। इस मौके पर ऋतिक ने राजपुर रोड के मसूरी डायवर्जन स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि कल्याण ज्वैलर्स का यह भव्य शोरूम ग्राहकों को खरीदारी का अनोखा अनुभव प्रदान करने के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ऋतिक के देहरादून आने की खबर से फैंस बेहद खुश थे। उनके दून पहुंचने से पहले ही शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ऋतिक दोपहर दो बजे आने वाले थे, लेकिन फैंस डेढ़ बजे से ही शोरूम के बाहर जमा हो गए थे। शाम को सवा चार बजे जैसे ही ऋतिक रोशन कार से शोरूम के बाहर उतरे, प्रशंसक उनसे बात करने और सेल्फी के लिए दौड़ने लगे, हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ऋतिक को किसी तरह मंच पर पहुंचाया। शहर में ऋतिक की मौजूदगी की वजह से सड़कों पर कुछ देर तक जाम भी लगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही बाउंसर तैनात किए गए थे। फैंस से मिला प्यार देखकर ऋतिक बेहद भावुक नजर आए, इस दौरान उन्होंने देहरादून और यहां के लोगों की दिल खोल कर तारीफ की।