Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: तकनीक का सही इस्तेमाल कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है।
पिछले दिनों हमने ऐसी कई खबरें सुनीं, जिनमें सोशल मीडिया लोगों की मौत की वजह बन गया, लेकिन उत्तराखंड में सोशल मीडिया ने एक युवती की जान बचा ली। ये लड़की इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट खोज रही थी। मेटा कंपनी ने इस बारे में डीएसपी अंकुश मिश्रा को बताया, जो कि मेटा के लिए एसटीएफ के नोडल अफसर बनाए गए हैं। डीएसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और स्थानीय पुलिस को लड़की के घर भेजा। वहां युवती की काउंसलिंग की गई और उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया गया। यहां आपको पूरा मामला भी बताते हैं। डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा को पिछले साल मेटा के लिए एसटीएफ का नोडल अफसर बनाया गया था। इसके बाद से प्रदेश में कोई भी फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट करता है तो इसकी जानकारी कंपनी अंकुश मिश्रा को देती है, और इसी वजह से एक जिंदगी बचाई जा सकी।
डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मेटा कंपनी के मुख्यालय से फोन आया था। उन्हें बताया गया कि ऊधमसिंहनगर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं। मामले की जांच शुरू हुई तो लड़की का पता चल गया। इसके बाद पुलिस युवती के पास पहुंची और उससे परेशानी की वजह पूछी। लड़की ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मां चल बसी। बाद में पिता ने दूसरी शादी कर ली। कुछ समय पहले वो नगदपुरी निवासी एक युवक के संपर्क में आई और उससे प्यार कर बैठी, लेकिन कुछ समय बाद ये रिश्ता भी टूट गया। इसी बात से परेशान होकर युवती खुदकुशी के बारे में सोच रही थी। स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे तक युवती की काउंसलिंग की, बाद में युवती ने परिजनों से इस बाबत माफी मांगी। जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।