Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की तूफानी पारी जारी है। यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है।
फिल्म में सनी देओल के अभिनय के साथ-साथ अभिनेता मनीष वाधवा के काम की भी खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने फिल्म में विलेन यानी पाकिस्तानी जनरल का रोल निभाया है। हाल में अभिनेता मनीष वाधवा अपने ससुर शशिकांत सूरी की अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल्ल, अनमोल मल्ल ने ब्रह्मकुंड पर वैदिक विधि के द्वारा शशिकांत सूरी का अस्थि विसर्जन कर्म कराया। अस्थि विसर्जन के बाद मनीष वाधवा ने पिंडदान कर्म कुशावर्त घाट पर संपन्न कराए। आगे पढ़िए
इस दौरान मनीष के साथ बेटा, बहन व उनकी भांजी भी पहुंचीं थीं। अभिनेता मनीष वाधवा ने अस्थि विसर्जन के बाद अपने तीर्थ पुरोहित की गद्दी पंडित मोतिराम जोतीराम, कमलकांत मल्ल फर्म पर पुरखों की वंशावली में नाम भी दर्ज कराया। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित शगुन भगत, श्री गंगा सभा सचिव उज्जवल पंडित मौजूद रहे। बता दें कि फिल्म गदर-2 से मनीष वाधवा को देशभर में खास पहचान मिली है। विलेन के किरदार में दर्शक मनीष को काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अहम रोल में हैं।