उत्तराखंड: दहेज में नहीं मिली फॉर्च्यूनर कार और 25 लाख, ससुराल वालों में बहू पर ढाए बेइंतहा जुल्म

फॉर्च्यूनर कार व 25 लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand kashipur dowry case: Kashipur Karan Seth Aarti Dowry Case
Image: Kashipur Karan Seth Aarti Dowry Case

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर से दहेज प्रताड़ना का शर्मनाक मामला सामने आया है।

Kashipur Karan Seth Aarti Dowry Case

यहां एक महिला पर लगातार उसके मायके से 25 लाख रुपए और गाड़ी लाने का दबाव बनाया जा रहा था। तंग आकर विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में फॉर्च्यूनर कार व 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की पहचान आरती के रूप में हुई है। आरती ने काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह 23 नवंबर 2016 को करन सेठ पुत्र संजीव सेठ निवासी दिल्ली ओशियन पर्ल होटल छतरपुर के साथ हुआ था। उसकी 6 वर्ष की एक बेटी है। विवाह के समय उसके परिजनों ने ससुराल वालों की मांग के अनुसार काफी सामान नकदी, जेवरात आदि उपहार स्वरूप प्रदान किये थे। विवाह के कुछ समय के बाद ही उसके ससुराल वालों ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए। आगे पढ़िए

उसके पति करन सेठ, ससुर संजीव सेठ, सास ममता सेठ, देवर कनिष्क, देवरानी ज्योत्सना सेठ तथा ननद साक्षी सेठ उसको कम दहेज लाने के ताने देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले फॉर्च्यूनर कार और 25 लाख रुपये नगद अपने मायके से लाकर देने की मांग करने लगे। वहीं दहेज न लाने पर 5 नवंबर 2022 को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया और उसका सारा धन अपने कब्जे में कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी बच्ची के साथ भी मारपीट की है। उसके पिता ने ससुराल वालों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने आरोपित पति, ससुर, सास, देवर, ननद तथा देवरानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहराई से जाँच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।