Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: प्राकृतिक आपदाओं से उत्तराखंड कभी अछूता नहीं रहा। कभी भूस्खलन, कभी भूकंप से उत्तराखंड हर बार प्रभावित रहा है। इस बीच आपको आज की एक बड़ी खबर बताते हैं।
आज उत्तराखंड में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर बागेश्वर 2.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अब उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोग घबरा गए. हालांकि, अभी तक कहीं से जान माल के नुकसान की खबर नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में आज शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड थी, जिससे किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आपको बता दें कि इस साल उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।