Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँकुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली गई जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे की है। दरअसल पुलिस को जाखणीधार ब्लाक के अंजनीसैंण क्षेत्र में निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही राजस्व, पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।