उत्तराखंड: इन चार जगहों लगेगा रोजगार मेला, मौके पर ही इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

मेले में हिस्सा लेने वाले युवाओं को इंटरव्यू के माध्यम से जॉब मिलेगी। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं तो रोजगार मेले में जरूर पहुंचें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Employment Fair Champawat: employment fair in champawat
Image: employment fair in champawat

चम्पावत: रोजगार की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें। चंपावत में रोजगार मेला लगने वाला है। जिले में एक नहीं बल्कि 4 जगह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

Employment fair in champawat

मेले में हिस्सा लेने वाले युवाओं को इंटरव्यू के माध्यम से जॉब मिलेगी। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं तो रोजगार मेले में जरूर पहुंचें। जरूरी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सेवायोजन विभाग चंपावत द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से 1 एवं 2 सितंबर को विकासखण्ड कार्यालय लोहाघाट में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसके बाद 4 और 5 सितंबर को खंड विकास कार्यालय पाटी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। 6 और 8 सितंबर को खंड विकास कार्यालय बाराकोट में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। आगे पढ़िए

इसके बाद 11 और 12 सितंबर को नगर पालिका टनकपुर में रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों की भर्ती की जाएगी। सुरक्षा गार्ड के पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना जरूरी है। इसी तरह सुपरवाइजर के पद के लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा भी नोट कर लें। अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं के व्यय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अगर आप भी रोजगार पाना चाहते हैं तो तारीख नोट कर लें। शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।