सोशल मीडिया ने उत्तराखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों को नया मंच दिया है, जिसका इस्तेमाल वो किस खूबसूरती से कर रहे हैं, ये आप ‘स्यूंद’ में देख सकते हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Gunjan dangwal Pahadi A Cappella 3 Syund song
देहरादून: गुजन डंगवाल..उत्तराखंड का ये प्रतिभावान कलाकार अब हमारे बीच तो नहीं लेकिन कुछ यादें हैं, जो गुंजन और इस गीत के बीच जुड़ी हैं।
Gunjan dangwal Pahadi A Cappella 3 Syund song
गुंजन का जाना उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका था। एक हादसे ने इस गजब के प्रतिभाशाली को कलाकार को हमसे छीन लिया था। लेकिन इस गीत के जरिए आप गुंजन की यादों से जुड़ सकते हैं। उत्तराखंड की खूबसूरती के आगे खूबसूरत और विराट जैसे शब्द भी फीके पड़ जाते हैं। उत्तराखंड की इसी खूबसूरती से सराबोर है एमजीवी डिजिटल का नया गीत स्यूंद, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया ने उत्तराखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों को नया मंच दिया है, जिसका इस्तेमाल वो बखूबी कर रहे हैं। पहाड़ी ए कॉपेला-3 ‘स्यूंद’ भी एक ऐसा ही गीत है, जो सुनने में अच्छा लगता है, साथ ही इसका लिरिकल वीडियो भी शानदार है। आगे देखिए वीडियो
ये वीडियो हर दर्शक को एक यात्रा पर ले जाता है और उत्तराखंड के जन्नत जैसे नजारे दिखाता है। एमजीवी डिजिटल की पेशकश स्यूंद को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। गीत का वीडियो थर्ड बटन स्टूडियो ने तैयार किया है। लिरिक्स प्रदीप लिंगवाण ने लिखे हैं। वोकल्स में अमित खरे, सृजन डंगवाल और आशीष गुसांई जैसे कलाकारों ने सहयोग दिया है। म्यूजिक गुंजन डंगवाल का है, जो कि हमेशा की तरह दिल छू लेने वाला है। एडिटिंग में अमित राणा का कमाल देखने को मिला है। अगर आप अब तक स्यूंद नहीं देख पाए हैं, तो जरूर देखें। ये उत्तराखंडी गीत आपको नई ताजगी से भर देगा। आगे देखें वीडियो...